देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि कर्तव्य निभाने से व्यक्त होती है: योगी आदित्यनाथ

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:10 AM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और लगन से निभाने से व्यक्त होती है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 'श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य यात्रा 6.0' के मौके पर आयोजित एक सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र के पेशेवर लोगों को संबोधित करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे अपनी सेवाओं को सिर्फ ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) तक ही सीमित न रखें। 

मुख्यमंत्री ने कहा की चिकित्सा से जुड़े लोग जब क्षेत्र में उतरते हैं तभी उन्हें एहसास होता है कि किसी मरीज की बीमारी पर अक्सर वहां के भूगोल और मौसम का कितना असर पड़ता है। आदित्यनाथ ने कहा, ''अगर समाज में कोई भी जाति, समुदाय या तबका कमजोर रह जाता है तो देश सचमुच तरक्की नहीं कर सकता। देश तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका साथ-सबका विकास होगा।'' 

उन्होंने चिकित्सा समुदाय से अपील की कि वे इस स्वास्थ्य सेवा अभियान को एक पूरे सामाजिक आंदोलन में बदल दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उतर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, "दूसरों की सेवा करना किसी व्यक्ति के संसाधनों पर नहीं, बल्कि उसकी भावनाओं पर निर्भर करता है। सेवा करना भी किस्मत की बात है।" 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी गैंगस्टर टेरर नेटवर्क बेनकाब, Grenade Attack की थी प्लानिंग, मॉड्यूल का खास गुर्गा गिरफ्तार, UP से है ये गहरा कनेक्शन... 

Rampur News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए Delhi Police Special Cell ने पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क की साजिश को नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में रहकर देश में गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था... पढ़ें पूरी खबर ... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static