दुर्गा का अवतार हैं प्रियंका गांधी, उन्हीं के हाथों होगा BJP का वध: आचार्य प्रमोद कृषणम

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2021 - 11:14 AM (IST)

संभल: कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद कृषणम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बताते हुए उनके हाथों ही बीजेपी 'वध' की बात कही है। एक वीडियो जारी करते हुए प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को हिंदू बताया। इतना ही नहीं उन्होंने प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका का मंदिरों में दर्शन करना, प्रयाग में स्नान और हाथों में रुद्राक्ष पहनना, आचार्य प्रमोद ने इसे प्रियंका की निजी आस्था का विषय है। साथ ही कहा कि बीजेपी का जो वध है, वो प्रियंका गांधी के हाथों से ही होगा।

वीडियो में आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते नजर आ रहे हैं कि जिस तरह से प्रियंका गांधी शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद ले रही हैं, संगम में स्नान कर रही हैं। उनके इस मुहीम से बीजेपी की हवा निकल गई है। वे यहीं नहीं रुके और कहा कि याद रखना बीजेपी का जो वध है वह प्रियंका गांधी के हाथों से ही होगा।

जानने योग्य है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static