वर्दी पर सवाल! महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल... दारोगा पर गिरी गाज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 02:24 PM (IST)

Kaushambi News : कौशांबी जिले के चरवा क्षेत्र में एक महिला से अभद्रता का कथित वीडियो सामने आने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यहां बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद की सूचना मिलने पर दारोगा मिर्जा शमी मौके पर पहुंचा था और उसने वहां एक महिला से कथित तौर पर अभद्रता की थी। 

उन्होंने बताया कि घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें दारोगा महिला से अभद्र भाषा में बात करते और उसे निर्वस्त्र करने की धमकी देते सुनाई दे रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मंगलवार रात दारोगा मिर्जा शमी को लाइन हाजिर कर दिया गया और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए। 

यह भी पढ़ें : UP में रिश्ते शर्मसार... घर में अकेली थी बहन, भाई ने हवस का बनाया शिकार, 12 साल की मासूम की लूटी अस्मत, गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि कोइरौना थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की को सोमवार दोपहर घर में अकेला पाकर उसके चचेरे भाई (18) ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा और वह बाद में फरार हो गया... पढ़ें पूरी खबर... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static