UP: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, दीवार गिरने से महिला की मौ/त, 5 घायल

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 07:32 PM (IST)

बरेलीः बरेली जिले में बृहस्पतिवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी तथा पांच अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के बल्लाकोटा गांव में आंधी-बारिश के दौरान एक घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर गणेशी नामक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरेली के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में उप जिलाधिकारी सदर से जानकारी मांगी गई है।

पुलिस के मुताबिक एक अन्य घटना में किला थाना क्षेत्र के बकरगंज वाल्मीकि बस्ती के खड्डा इलाके में एक मकान की दीवार पड़ोस के एक घर पर गिर गई, जिससे मलब में दबने से पांच लोग घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News

static