Bollywood ने खो दिया एक और सितारा! रोहित शेट्टी की Sooryavanshi के एक्टर ने तोड़ा दम, मशहूर अभिनेता के निधन से पूरी इंडस्ट्री में पसरा मातम
punjabkesari.in Thursday, Sep 11, 2025 - 06:44 PM (IST)

UP Desk : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी (2021) में अक्षय कुमार के साथ काम करने वाले अभिनेता आशीष वारंग का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। आशीष ने विभिन्न मंचों पर अपने दमदार अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई, उन्हें अक्सर अपने काम के प्रति समर्पण और ईमानदारी के लिए सराहा जाता था।
स्वतंत्र फिल्म निर्माता अरिन पॉल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा- "आज अभिनेता आशीष वारंग के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनका काम उन यादों में अमर रहे जिन्हें उन्होंने बनाने में मदद की। आशीष जी, आपकी बहुत याद आएगी।"
अपने विनम्र ऑफ-स्क्रीन व्यक्तित्व और सहज ऑन-स्क्रीन आकर्षण के लिए मशहूर एक्टर के आकस्मिक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी यादें और भावभीनी श्रद्धांजलि साझा कर रहे हैं। वह निशिकांत कामत की "दृश्यम" (2015) जैसी फिल्मों का हिस्सा थे। वह "एक विलेन रिटर्न्स" (2022), "सर्कस" (2022) और रानी मुखर्जी की "मर्दानी" (2014) में भी नज़र आए थे।