प्रशासन कर रहा है SP कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, निर्भीकता से मतदान करने की व्यवस्था की जाए: चौधरी

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2019 - 12:01 PM (IST)

 

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर पुलिस द्वारा उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाते हुये कहा है कि लोकतांत्रिक प्रणाली की निष्पक्षता एवं मतदाताओं को निर्भीकता से मतदान करने की व्यवस्था की जाये।

सपा ने सोमवार को यहां जारी पत्र में कहा है कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा उत्पीड़न की शिकायत की जा चुकी है। शिकायतों की गम्भीरता को समझते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर लोकतांत्रिक प्रणाली की निष्पक्षता एवं मतदाताओं को निर्भीकता से मतदान करने की व्यवस्था कराये। सपा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने चुनाव आयोग को लिखे अपने पत्र में कहा कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज, पुलिस अधीक्षक औरैया तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात की भूमिका निष्पक्ष नहीं है।

सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रविवार को रेड काडर् जारी किये गये है। कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी की जा रही है। उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। उत्पीड़न की कार्यवाही जारी है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी धमकी दी जा रही है कि यदि सपा को मतदान किया तो इसके गम्भीर परिणाम भुगतने होगे। उन्होंने कहा कि झीझंक ब्लाक के ग्राम पंचायत पिलक, मगंलपुर, खमैयला के अनुसूचित जाति के कोटेदारों के रजिस्टर आदि सभी प्रमाण-पत्र उपजिलाधिकारी डेरापुर तथा रसूलाबाद द्वारा जमा करा लिए गए है। धमकी दी है कि वोट भाजपा के पक्ष में करना है।

चौधरी ने आरोेप लगाया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने जिलाधिकारी कानपुर देहात राकेश कुमार से रसूलाबाद विधानसभा के अनुसूचित जाति के कोटेदारों और प्रधानों के खिलाफ कारर्वाई के लिए कहा है। सत्ता का भय और प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की जानकारी कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कोे दी है। चुनाव आयोग से चुनावों की पवित्रता को बनाये रखने तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये तत्काल निष्पक्ष मतदान की व्यवस्था की जाये।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static