अखिलेश को जेपी सेंटर जाने से प्रशासन ने रोका, नाराज सपा कार्यकर्ताओं संघ अंशुल यादव इटावा में धरने पर बैठे

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2024 - 01:50 PM (IST)

इटावा ( अरवीन कुमार ): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में JPNIC में टीन सेड की दीवार लगाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद प्रदेश के तमाम जिलों में सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। ऐसा ही कुछ उनके गृह जनपद इटावा में भी देखने को मिला जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चचेरे भाई अंशुल यादव अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ में शास्त्री चौराहे पर पहुंच गए। यहां पर उनके द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वही इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई।

PunjabKesari

 यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त 
अंशुल यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि देश की एक स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण जी की जयंती की मौके पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने वह काम किया है जो ने नहीं करना चाहिए था। उनके द्वारा हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दिए जाने से रोका गया है। उन्होंने इस काम के लिए भारी संख्या में पुलिस को लगा दिया है। प्रदेश में लगातार हत्याएं हो रही हैं उनको सरकार नहीं रोक पा रही। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही।

PunjabKesari

विपक्षी पार्टियों के नेताओं को रोकती है सरकार 
देश में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला हुआ है सरकार इस पर रोक नहीं लग पा रही है। वहीं अगर विपक्षी पार्टियों के नेता जब संविधान को बचाने का काम करने के लिए निकलते हैं और महापुरुषों की जयंती पर माल्यार्पण करने के लिए जाते हैं तो यह सरकार रोकने का काम करती है। अब जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार को समाजवादी पार्टी के लोग उखाड़ नहीं फेंकेंगे तब तक हम लोग खामोश नहीं बैठेंगे। बीजेपी के लोग संविधान, लोकतंत्र पर कोई भी भरोसा नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static