CM योगी को ‘आतंकी’ बताने वाले वकील अब्दुल हन्नान पर लगा देशद्रोह का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 01:39 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करना कानपुर जिला न्यायालय के वकील अब्दुल हन्नान को भारी पड़ा। पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है। वकील के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि राज्य के सूचना विभाग के मीडिया एडवाइजर शलभ मणि त्रिपाठी ने CM योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें CM विधानसभा में CAA व NPR का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई को सही बता रहे हैं। वहीं त्रिपाठी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ‘ तुम कागज नहीं दिखाओगे और दंगे भी फैलाओगे तो हम लाठी भी चलवाएंगे, घरबार भी बिकवाएंगे...और हां पोस्टर भी लगवाएंगे।

ऐसे में इस इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अब्दुल हन्नान ने CM योगी को आतंकवादी बना दिया। इसके साथ ही हन्नान ने एक दुसरे ट्वीट में हन्नान ने यह  भी ऐलान कर दिया कि वह प्रदर्शनकारियों को मुफ्त में कानूनी मदद मुहैया कराएंगे। इसके अलावा हन्नान ने सभी संविधान के चाहने वालों से ट्वीट को शेयर करने की अपील भी की थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमने व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 

 

  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static