योगी सरकार ने प्रशासनिक महकमे में किया बड़ा फेरबदल! 6 IAS के बाद 5 PCS इधर से उधर, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 12:55 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को जारी आदेश के तहत प्रदेश में 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया, जबकि 5 पीसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार, पीसीएस अधिकारी कमलेश चंद्र को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार वर्मा को नगर मजिस्ट्रेट जालौन से स्थानांतरित कर नगर मजिस्ट्रेट बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार को प्रयागराज से स्थानांतरित कर जालौन जिले का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार अब तक प्रयागराज में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को शासन स्तर पर कार्यों में गति लाने और व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

IAS TRASFER

PunjabKesari

PCS TRASFER

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static