भाई की मौत के बाद विधवा भाभी का शारीरिक शोषण; डरा धमका कर किया रेप, गर्भवती होने पर की ये करतूत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 03:50 PM (IST)

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपने भाई की मौत के बाद अपनी विधवा भाभी का शरीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। आरोपी ने डरा-धमका कर उससे संबंध बनाए। धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से पांच लाख रुपये की राहत राशि निकाल ली। जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने मंदिर में ले जाकर उससे शादी रचा ली। लेकिन, शादी के बाद वो दूसरी लड़की से शादी करने की बात कहने लगा और घर छोड़कर भाग गया।

बदनामी के डर से कुछ न बोल सकी पीड़ित महिला 
जानकारी के मुताबिक, यह मामला थाना पाली के एक गांव का है। यहां पर रहने वाली एक महिला ने डीएम-एसपी को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि उसके पति की मौत कुछ समय पहले करंट लगने से हो गई थी। पति से उसकी एक डेढ़ साल की पुत्री है। पति की मौत के बाद वह अपनी ससुराल में सास और देवर के साथ रही। पति की आपदा में मौत के बाद राहत राशि के रूप में उसे पांच लाख रुपये शासन से मिले थे। महिला ने बताया कि उसके देवर ने उसे बहला फुसला कर उससे संबंध बनाने की बात की। देवर ने डराते धमकाते हुए उससे दुष्कर्म किया। उसने बदनामी के डर से कुछ नहीं कहा। 

गर्भवती होने पर की शादी 
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके देवर ने उसका शरीरिक शोषण किया, जिससे वो गर्भवती हो गई। फरवरी 2025 में जब उसने देवर को गर्भवती होने और यह बात सभी को बताने की कही तो उसने एक मार्च को ओरछा मंदिर में परिजन और रिश्तेदरों की उपस्थिति में उससे शादी कर ली। इसके बाद वह उसे परेशान और प्रताड़ित करने लगा। कहने लगा कि उसको किसी और से शादी करनी थी, लेकिन उसके गर्भवती होने के कारण उसे उससे शादी करनी पड़ी। उसने बताया कि वो कहता था कि वो अब अपनी पसंद की लड़की से शादी करेगा। विरोध पर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने महिला के खाते से पांच लाख भी निकलवा लिए। उसने बताया कि थाना पाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने महिला को कार्रवाई और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static