गैंगरेप के बाद दरिंदों ने विवाहिता को जलाने का किया प्रयास, किसी तरह जान बचाकर भागी महिला 30 प्रतिशत जली

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 12:50 PM (IST)

सीतापुरः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है। प्रदेश में मिशन शक्ति व अन्य कार्यक्रमों का संचालन इसका उदाहरण है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला प्रदेश के सीतापुर का है। जहां घर से निकली महिला के साथ दरिंदों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया।

बता दें कि संदना इलाके के एक गांव की 32 वर्षीय महिला मायके जाने के लिए गुरुवार को घर से सिधौली पहुंची। लेकिन यहां से वह मायके न जाकर दोपहर बाद ससुराल वापस जाने लगी। वह भटककर मिश्रिख आ गई। आरोप है कि नीमसार थाना क्षेत्र का श्रीनगर निवासी ठेलिया चालक रामकृष्ण महिला को मिश्रिख बस अड्डे से अपने घर ले आया। रात में महिला के साथ रामकृष्ण और उसके पुत्र संजय ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। वहां से भागी महिला एक खेत में पड़ी रही। शुक्रवार दोपहर बाद किसी तरह पीड़िता दूसरे गांव पहुंची और लोगों को जानकारी दी।

वहीं महिलाओं ने पीड़िता को कपड़े पहनाए और नैमिषारण्य पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर एसपी आरपी सिंह, एएसपी एनपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच परिवार के लोग भी आ गए। पीड़िता को मिश्रिख स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक के अनुसार महिला 30 प्रतिशत जली है। 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static