मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा होने पर बोले अजय राय- कोर्ट का धन्यावाद... 27 वर्षों के बाद उन्हें मिला इंसाफ

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 11:31 AM (IST)

सुल्तानपुर(शरद कुमार): कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को न्यायालय से 10 वर्ष की सजा होने पर न्यायपालिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा था और आज 27 वर्षों के बाद उन्हें इंसाफ मिला है। दरअसल अजय राय आज भारत जोड़ो यात्रा लेकर सुल्तानपुर पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की सजा पर अजय राय से प्रश्न किया तो उन्होंने कहा कि माफिया मुख्तार अंसारी को मेरी गवाही पर सजा हुई। न्यायपालिका का मैं शुक्रगुजार हूं  कि हमारे बड़े भैया की हत्या के मामले में 27 साल बाद मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई गई।

मुख्तार अंसारी और भीम सिंह पर लगाए गए थे पांच गैंग चार्ज के मुकदमे
जानकारी मुताबिक अजय राय ने आगे कहा कि मुख्तार अंसारी 4 मुकदमों में बाइज्जत बरी हो गये थे। यह अकेला मुकदमा है जिसमें मैने गाजीपुर जाकर गवाही दी थी। उसमें उनको सजा हुई है। बता दें कि मुख्तार और भीम सिंह पर पांच गैंग चार्ज के मुकदमे लगाए गए थे। जिसमें 1991 में सिगरा हत्याकांड , वाराणसी में अवधेश राय हत्याकांड, गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र में तत्कालीन एडिशनल एसपी पर गोलीकांड शामिल हैं। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पर कुल 5 मामलों में 12 दिसंबर को 11 गवाहों की गवाही, जिरह और बहस पूरी हो चुकी थी। इसके बाद फैसला सुनाने की तारीख 15 दिसंबर तय की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static