आकांक्षा दुबे मौत मामला: सिंगर समर सिंह को बड़ी राहत,  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की मंजूर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 05:34 PM (IST)

प्रयागराज: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey Death) की मौत के मामले में जेल में बंद सिंगर समर सिंह को हाई कोर्ट से बड़ी राहत दी है, दरअसल कोर्ट ने सिंगर समर सिंह को जमानत दे दी है। बता दें कि वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में 26 मार्च को संदिग्ध हालत में आकांक्षा दुबे का शव मिला था। आरोप था कि आरोपी सिंगर समर सिंह ने आकांक्षा दुबे को सुसाइड के उकसाया था।

पुलिस ने मामले में समर सिंह को संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तार जेल भेज दिया था। वहीं समर सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है। जिसके चलते उसने केस में साक्ष्य के अभाव और झूठा फंसाने की बात कहते हुए जमानत की अपील दायर की थी। याचिका में बताया कि जांच में अब तक उसके खिलाफ कोई भी साक्ष्य या मौत में संलिप्तता सामने नहीं आई है। विवेचना और जांच पूरी होने तक उसे जमानत दी जाए। फिलहाल कोर्ट ने जमानत दे दी है। समर सिंह वाराणसी जिला कारागार में बंद है।


बता दें कि ​​​​​​सारनाथ में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में लटकता पाया गया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की आत्महत्या का केस समझ कर जांच कर रही थी। ऐसे में आकांक्षा का मौत के पहले का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उसने समर सिंह पर गंभीर आरोप लगााए।  इसमें समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का कारण दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद भी हत्या या आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें:- पुलिस चौकी में बनियान व तौलिया पहनकर सुनवाई कर रहा था दरोगा, हुआ निलंबित

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी बनियान व तौलिया में कुर्सी पर बैठ महिला फरियादियों से उनके मामले सुन रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने जांच के आदेश CO सिराथू को दिए है। इस पर कार्रवाई करते हुए अब उपनिरीक्षक (दरोगा) को निलंबित कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static