कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन को नहीं पहुंचे अखिलेश और प्रियंका तो भड़के साक्षी महाराज, बोले- इन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए
punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 04:53 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन होने पर भाजपा के तमाम नेतागण उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। वहीं उनके अंतिम दर्शन के लिए तमाम दिग्गज ब समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पंहुचे तो उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दोनों नेताओं पर तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए अखिलेश यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका का ना पहुंचना यह दर्शाता है कि इनको रामभक्तों का वोट नहीं चाहिए।
साक्षी महाराज ने कहा कि मैं इस बात की कड़ी निंदा करता हूं और आने वाले समय में अखिलेश यादव को इसका जवाब जनता देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यह नहीं दिखाई दिए। साक्षी महाराज ने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस और सपा को राम भक्तों का वोट नहीं चाहिए, केवल मुसलमानों का वोट चाहिए क्योंकि कल्याण सिंह ने मस्जिद तोड़ी थी इसलिए उनके अंतिम समय में श्रद्धा के सुमन अर्पित करने के लिए नहीं आएंगे। दरअसल इनको रामभक्तों का नहीं सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
‘रबर स्टाम्प राष्ट्रपति’ नहीं बनने और भारत के बहुलवादी चरित्र की रक्षा का संकल्प लें मुर्मू : सिन्हा
