अख‍िलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- सूखे की चपेट में आया प्रदेश, सरकार नहीं दे रही ध्यान

punjabkesari.in Saturday, Jul 16, 2022 - 10:25 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में सूखे को लेकर योगी सरकर को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में आ गया है। किसानों के माथे पर च‍िंता की लकीरें हैं। बारिश न होने से खरीफ की बोआई रुकी हुई है। सरकार के कथित पौधारोपण अभियान पर भी सूखे का साया मंडराने लगा है। लेकिन भाजपा सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। 

अखिलेश ने कहा कि एक अंदाजा है कि इस वर्ष खरीफ की बोआई छह लाख हेक्टेयर कम होने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने 60 लाख हेक्टेयर धान रोपाई का लक्ष्य रखा जबकि 27 लाख हेक्टेयर धान की ही रोपाई अब तक हो सकी है। प्रदेश में बिजली भी उपलब्ध नहीं है। स‍िंचाई के लिए न बिजली है न पानी। रजवाहे सूखे हैं। तालाब-पोखर में पानी नहीं रह गया है। पशुओं को न पीने का पानी और नहीं चारा-भूसा मिल पा रहा है।

भाजपा सरकार अलर्ट जारी कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मौसम की पूरी जानकारी के बगैर 30 करोड़ पौधे लगा दिए। जब बरसात नहीं तो पानी का सूखा पडऩा स्वाभाविक है, अब न पौधे बच रहे हैं न तालाबों में पानी भरा हैं। बुंदेलखंड की तो भाजपा राज में बहुत उपेक्षा हुई है। भाजपा की कुनीतियों के चलते प्रदेश विकास के हर पायदान पर नीचे फिसलता जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static