बढ़ते प्रदूषण पर अखिलेश ने जताई चिंता

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 04:18 PM (IST)

लखनऊः तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में 12 लोगों की मौत हो जाने बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है।

यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि वातावरण ही दूषित हो गया है, तो विकास का कोई तर्क न्यायसंगत नहीं हो सकता है। दूषित पर्यावरण से गंगा सूख रही है, यमुना मृतप्राय हो गयी है। वन कम हो रहे हैं। पशु भटक रहे हैं। पर्यावरण को दूषित करने के बदले में हमें क्या प्राप्त हो रहा हैं। प्रदषण से जलवायु पर असर पड़ा है। मौसम बदल रहा है। ऐसे मेें प्राथमिकता होनी चाहिये कि बढ़ते प्रदूषण को रोका जाये।

सपा अध्यक्ष ने ट्वीट के साथ एक अखबार की कटिंग को पोस्ट किया है। इसमें तमिलनाडु में प्रदूषण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में 12 लोगों की मौत होने का जिक्र किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static