भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश, बोले- 'हमारे सामने संविधान बचाने की चुनौती है'

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 04:48 PM (IST)

आगरा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश शामिल हुए। इस दौरान यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगरा शहर मोहब्बत का शहर है, ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सरकार किसान विरोधी है, युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। अहंकार में डूबी सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। हमारे सामने संविधान बचाने की चुनौती है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने में सफल होगा।

आप को बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था। आज सात साल के बाद आगरा में अखिलेश  और कांग्रेस नेता एक मंच पर शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुईं। आगरा में लगभग 35 किलों मीटर रोड़ शो दोनो नेताओं ने किया। आगरा के टेडी बगिया पर अंबेडकर मूर्ति पर दोनो नेताओं ने माल्यार्पण किया। आगरा के बाद धौलपुर राजस्थान सीमा में राहुल गांधी की न्याय यात्रा प्रवेश करेंगी।

ये भी पढ़ें:-   सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्तः अब आरओ/एआरओ परीक्षा की शिकायतों की भी होगी जांच

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उ.प्र. लोक सेवा आयोग के द्वारा बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा – 2023 से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने का निर्णय लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static