अखिलेश ने उपचुनाव को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, कहा- ‘EC ने की BJP के इशारे पर वोटों की डकैती’

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 11:15 PM (IST)

Etawah News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चुनाव आयोग वोटों की डकैती डालने में जुटा हुआ है।

भाजपा के इशारे पर सभी अधिकारियों ने वोट डाला
अपने गृह जिले इटावा में रक्षाबंधन ने अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिल कर वोटों की लूट करने में जुटे हुए है। मिल्कीपुर उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने वोटों की डकैती की थी और वोटों का अपहरण किया था। हमेशा से ये चिंता रही है कि चुनाव आयोग न्याय करेगा या नहीं करेगा। सबसे ज्यादा मनमानी विधानसभा के उपचुनाव में की गई। भाजपा के इशारे पर सभी अधिकारियों ने वोट डलवाने का काम किया।

अधिकारियों ने भाजपा के इशारे पर सपा के वोटरों की सूची काटा था
सपा अध्यक्ष ने कहा, वोट चोरी का उदाहरण कुंदरकी, मीरापुर और फैजाबाद में हुए उपचुनाव हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें 1-1 व्यक्ति 6-6 वोट डालते दिखा था। उपचुनाव के दौरान एक व्यक्ति ऐसा पकड़ा गया था, जो दूसरी जगह से वोट डालने आया था। अधिकारियों ने भाजपा के इशारे पर सपा के वोटरों की सूची काटा था, जब इसकी शिकायत हमने चुनाव आयोग से किया तो सूची मांगी गई। मैंने 18 हजार लोगों की सूची भी उपलब्ध कराई थी, जिनके नाम बिना वजह काट दिए गए लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static