अखिलेश का ऐलान- 2022 में शिवपाल के लिए जसवंतनगर सीट छोड़ेगी सपा, सरकार बनी तो चाचा बनेंगे कैबिनेट मंत्री

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 02:30 PM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीपावली पर कुनबे की एकजुटता की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश ने कहा है कि 2022 में यदि सपा सरकार बनी तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व चाचा शिवपाल यादव कैबिनेट मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि चाचा शिवपाल के लिए सपा जसवंत नगर सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

कन्‍नौज में एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश का यह एलान शिवपाल की ओर से पूर्व में सपा से गठजोड़ की सम्‍भावनाओं पर दिए गए बयानों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले चुनावों में पहले कांग्रेस फिर बसपा से गठबंधन का असफल प्रयोग कर चुके अखिलेश ने कहा कि 2022 में सपा किसी भी बड़े दल से गठजोड़ नहीं करेगी बल्कि वह छोटे दल के साथ मैदान में उतरेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static