BJP नेता हुए हनीट्रैप के शिकार: अश्लील वीडियो बना वसूले लाखों, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 10:16 AM (IST)

Aligarh News: भारतीय जनता पार्टी के महानगर मीडिया प्रभारी निधीश कांत भट्ट को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने के मामले में बन्नादेवी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बीजेपी नेता से जान-पहचान बढ़ाई गई और फिर फ्लैट दिखाने के बहाने बुलाकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बीते 30 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़ित निधीश कांत भट्ट की शिकायत के आधार पर बन्नादेवी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर पर एक महिला से उनकी बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद महिला ने प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने उन्हें क्वार्सी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर स्थित एक मकान में बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि वहां उन्हें कोल्ड ड्रिंक या पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे वे बेसुध हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार कर लिए।

ये भी पढ़ें:- पति की मौ/त के बाद गोद लिया बच्चा, क्या मिलेगा संपत्ति में हक? इलाहाबाद HC का ऐतिहासिक फैसला

शिकायत में यह भी कहा गया है कि अचेत अवस्था में आरोपियों ने उनकी सोने की चेन, अंगूठी और जेब में रखे 12 हजार रुपए कैश निकाल लिए। होश में आने के बाद जब उन्होंने विरोध किया, तो वीडियो वायरल करने और रेप केस में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। डर के मारे पीड़ित ने शुरुआत में 2 लाख रुपए दे दिए, लेकिन इसके बाद भी जब आरोपी बाज नहीं आए और 5 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग करने लगे, तब पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी श्रवण कुमार व उसकी पत्नी काजल देवी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी काजल ने खुलासा किया कि अनूप नाम के एक शख्स ने उसे पूजा कुमारी नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर दी थी, जिसके जरिए लोगों को टारगेट कर पैसे ऐंठने का काम किया जाता था।

ये भी पढ़ें:- शादी के महीने भर बाद 16वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता, मौ/त... पति का बड़ा दावा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 स्मार्टफोन, 4 मोबाइल बॉक्स और 7 पहचान पत्र (आधार कार्ड) बरामद किए हैं। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए पोको (POCO) मोबाइल से पीड़ित से जुड़े 9 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। पुलिस फिलहाल इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी भूमिका की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static