भाजपाइयों ने चापलूसी की सभी हदें पार कर दी- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के विवादित बयान पर बोले अखिलेश
punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 08:05 PM (IST)

लखनऊ: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रेस वार्ता के बाद सुर्खियों में आई महिला अधिकारी को लेकर ले कर मप्र के नेता उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने विवादित टिप्पणी की इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि भाजपावाले सेना का जिस तरह निरंतर अपमान कर रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है। स्वत: संज्ञान के माध्यम से मप्र के उप मुख्यमंत्री पर भी क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। देश की जनता सब देख रही है। भाजपाइयों ने चापलूसी की सभी हदें पार कर दी हैं। देश की सेना का मान-सम्मान सर्वोपरि है। सच्चे देश प्रेमियों में भाजपा को लेकर आक्रोश चरम पर है। चापलूसी विवेक हर लेती है।
दरअसल, मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन' करार देते हैं, उसके मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी विवादित टिप्पणी की उसके बाद विपक्ष हमलावर हो गया। फिलहाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना और सैनिकों को लेकर दिये गए कथित विवादित बयान पर शुक्रवार को सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने जबलपुर में कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश, उसकी सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं। अपने इस बयान को लेकर विवाद पैदा होने के बाद देवड़ा ने इंदौर में कहा,‘‘मेरा मन यह देखकर बड़ा आहत है कि मेरे बयान को गलत तरह से पेश किया जा रहा है। मेरे कहने का मतलब यह था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पराक्रम दिखाने वाली भारतीय सेना के चरणों में देश की जनता प्रणाम करती है।'