Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष ने जेडीयू नेता शरद यादव के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2023 - 03:01 AM (IST)

लखनऊ, Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 


यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ महान समाजवादी नेता आदरणीय शरद यादव जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! उल्लेखनीय है कि शरद यादव का आज रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। यादव की पुत्री सुभाषिनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता के निधन की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- CM Yogi Adityanath ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया

PunjabKesari
शरद यादव अंतिम कुछ वर्षों में राजनीति में पूरी तरह सक्रिय नहीं थे  
बता दें कि शरद यादव एक प्रमुख समाजवादी नेता थे, जो 70 के दशक में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल कर चर्चा में आए और दशकों तक राजनीति में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। वह लोकदल और जनता पार्टी से टूटकर बनी पार्टियों में रहे। वह अस्वस्थता के कारण अंतिम कुछ वर्षों में राजनीति में पूरी तरह सक्रिय नहीं थे। दिग्गज समाजवादी नेता ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। यादव को दिल्ली में उनके छतरपुर स्थित आवास पर अचेत होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। यादव 75 वर्ष के थे।

यह भी पढ़ें- Allahabad University: इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के मुद्दे पर पूर्व CM अखिलेश से मिले छात्र, सौंपा ज्ञापन

देश की राजनीति में अपनी अलग छाप छोड़ी
यादव 1989 में वी. पी. सिंह नीत सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 90 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री के रूप में कार्य किया। 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने लालू प्रसाद यादव को एक समय उनका समर्थन प्राप्त था। शरद यादव उन प्रमुख समाजवादी नेताओं में से थे जिन्होंने देश की राजनीति में अपनी अलग छाप छोड़ी। बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार द्वारा 2013 में भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला करने के पहले वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक थे। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी गठित की लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने से राजनीति में उतने सक्रिय नहीं थे। उन्होंने 2022 में अपनी पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर लिया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static