Akhilesh Yadav की अपील- ''2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट हो कार्यकर्ता...''

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 08:27 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य वर्ष 2027 में सरकार बनाना है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा को आवश्यक बताया।       

अखिलेश ने लगाया ये आरोप 
पार्टी के प्रदेश दफ्तर में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के विचार को बदनाम करने का प्रयास करेगी, जबकि पीडीए सकारात्मक और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी अपने इस विचार से पीछे नहीं हटेगी। 

'सरकार से असंतुष्ट और अपमानित वर्ग अब परिवर्तन चाहता'
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से असंतुष्ट और अपमानित वर्ग अब परिवर्तन चाहता है। उनके अनुसार किसान, नौजवान, महिलाएं और व्यापारी सभी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए और निवेश के दावे भी धरातल पर नजर नहीं आते। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को वास्तविक निवेश, रोजगार और जनहित के कार्यों की आवश्यकता है। उनका दावा था कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी चुनाव में इसका परिणाम दिखाई देगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static