SP MLA पूजा पाल और इंद्रजीत सरोज छोड़ सकते हैं सपा का साथ, यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 12:40 PM (IST)

UP Politics News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों लगातार उलटफेर का दौर चल रहा है। अपनी पार्टी को एकत्रित और मजबूत बनाने में भाजपा बाजी मारती दिख रही है। आए दिन लगातार विपक्षी पार्टियों के खेमे में सेंध लगाने का काम कर रही है। यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव में जिस प्रकार से सपा ने भाजपा के नेताओं को तोड़ा था ठीक उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी बदला ले रही है। समाजवादी पार्टी के 2 विधायकों के अभी भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मिल रही जानकारी के अनुसार,  कौशांबी के चायल से सपा विधायक पूजा पाल BJP में शामिल हो सकती हैं। वहीं, SP विधायक इंद्रजीत सरोज को लेकर भी चर्चा है। इन दोनों नेताओं के अलावा सपा के कई विधायकों के BJP में शामिल होने की बात कही जा रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अपने कुनबे के विस्तार की योजना पर काम कर रही है। इस क्रम में विपक्ष के कद्दावर चेहरों को अपनी तरफ लाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा के साथ आने की अब चर्चा
आपको बता दें कि पूजा पाल के BJP के साथ आने की चर्चा हो रही है। इसका कारण पाल वोटरों के बीच उनकी पकड़ को माना जा रहा है। इसके अलावा प्रयागराज और आसपास के इलाकों में अतीक अहमद, उसके परिवार और गैंग पर जिस प्रकार से योगी सरकार की ओर से कार्रवाई हुई है, वह भी खासी चर्चा में है। पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या के करीब डेढ़ दशक बाद केस पर तेज गति से जांच की प्रक्रिया बढ़ी है। चचेरे भाई और राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से जिस प्रकार योगी सरकार का एक्शन हुआ है, उससे भी इस वर्ग में सरकार के प्रति एक अलग प्रकार का भाव है। ऐसे में पूजा पाल को जोड़कर भाजपा प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बड़ा संदेश दे सकती है।

कौन हैं इंद्रजीत सरोज?
इंद्रजीत सरोज समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। कौशांबी के मंझनपुर विधानसभा सीट से वे यूपी चुनाव 2022 में चौथी बार विधायक चुने गए। यूपी चुनाव 2017 में वे भाजपा के लाल बहादुर से चुनाव हार गए थे। इसके बाद पाला बदल लिया। 1 जनवरी 1963 को कौशांबी के नगरेहा खुर्द पश्चिम शरीरा में जन्म लेने वाले इंद्रजीत सरोज किसान परिवार से आते हैं। उनके जीवन पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का बड़ा प्रभाव दिखता है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करने के बाद वे राजनीति में आ गए। कांशीराम से प्रेरित होकर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static