अखिलेश यादव का बड़ा बयान- तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा भी करवा सकती है BJP, सतर्क रहें

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 01:16 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा अभियान पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि 
बीजेपी बांटने की राजनीति करती है, संघ की पॉलिटिकल पार्टी बीजेपी है। पिछड़े दलित मुस्लिमों के साथ भाजपा ने धोखा दिया है। तिरंगा अभियान और यात्रा के नाम पर भाजपा दंगा करवा सकती है, ये तिरंगे के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

अखिलेश ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने वाले यह बताएं कि आज तक आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं लगाया गया, जिस पार्क में हम खड़े हैं यहां पर सबसे बड़ा तिरंगा लगा है। समाजवादियों ने हर जगह तिरंगा लहराया है, लेकिन संघ के कार्यालय में तिरंगा क्यों नहीं है। अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार आई तो जातीय जनगणना होगी। मंहगाई, बेरोजगारी पर भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। जनेश्वर मिश्रा पार्क में हमने सबसे बड़ा ऊंचा तिरंगा लगवाया है। लुलू मॉल समाजवादियों की देन है। 

केशव प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी पिछड़ों का विकास नहीं कर सकती पिछड़ा उपमुख्यमंत्री को आगे करके अपनी बातें कहलाते हैं उनका बस इस्तेमाल किया जाता है। अयोध्या में जो मंदिर बन रहा है वह हम सब का मंदिर है। खुशी की बात है, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने बाबा भोलेनाथ पर सावन में बाल्टी भर के दूध चढ़ाया, लेकिन अगर हम लोग पैकेट वाला दूध चढ़ाएंगे तो क्या उस पर बढ़ी हुई जीएसटी नहीं देनी पड़ेगी। यह सरकार लोगों को जन्माष्टमी नहीं मनाने देना चाहती है। इसलिए दूध दही पर जीएसटी लगा दिया गया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static