जोशीमठ की दरारों की सच्चाई छिपाने की भाजपा सरकार की कोशिश घोर निंदनीय: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 03:52 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोशीमठ मामले को भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा कि राजनीतिक प्रभाव से वैज्ञानिकों पर दबाव बनाकर, जोशीमठ की दरारों की सच्चाई छिपाने की भाजपा सरकार की कोशिश घोर निंदनीय है। लाखों लोगों की ज़िंदगी दांव पर लगी होने की वजह से ये बहुत गंभीर विषय है। जोशीमठ की परियोजनाओं के बारे में ‘पर्यावरण प्रभाव आकलन’ (EIA) की रिपोर्ट का खुलासा हो।

 

बता दें कि उत्तराखंड के जोशीमठ में हर बीतते दिन के साथ हालात और खराब होते जा रहे हैं। सड़कों, मकानों और होटलों में दरारें चौड़ी होती जा रही हैं। भू-धंसाव से जूझ रहे जोशीमठ के लिए मौसम विभाग ने परेशान करने वाली खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो जोशीमठ समेत उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी इलाकों में अगले चार दिन तक बारिश हो सकती है।
PunjabKesari
मौसम विभाग के पूर्वानुमान से लोगों में डर है कि अगर बारिश हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। भू-धंसाव के बाद बनीं दरारों में नमी और बढ़ेगी जिससे दरारें गहरा सकती हैं। साथ ही पानी के नए स्रोत भी फूट सकते हैं। जोशीमठ में घरों के आसपास की दरारों को मिट्टी से भरने का काम हो रहा है, लेकिन यहां बढ़ती दरारें लोगों में खौफ बढ़ा रही हैं। खेतों में दरारें इतनी बढ़ गईं हैं कि 15 दिनों में एक से डेढ़ मीटर तक फासला हो चुका है। ऐसे में लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर खौफ में हैं।
PunjabKesari
मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है जिसका असर इन दरारों पर भी देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक, कल यानी 18 जनवरी को जोशीमठ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ कल हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati

Recommended News

Related News

static