कैंसर से जंग हारा मशहूर अभिनेता, 40 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम; रोमांटिक किरदारों से करोड़ों दिलों पर किया राज

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 03:51 PM (IST)

UP Desk : नाइजीरियाई फिल्म इंडस्ट्री नॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी दमदार एक्टिंग और रोमांटिक किरदारों से करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाले मशहूर अभिनेता एलेक्स एबुको अब इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद 40 वर्षीय अभिनेता ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

एक्टर ने लागोस में तोड़ा दम 
जानकारी के मुताबिक, एलेक्स एबुको पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालांकि उन्होंने अपनी बीमारी को सार्वजनिक रूप से ज्यादा साझा नहीं किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने लागोस के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस और करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

‘मिस्टर नाइजीरिया’ में रनर-अप बनने के बाद मिली लाइमलाइट
एलेक्स एबुको का जन्म 10 अप्रैल 1986 को नाइजीरिया के पोर्ट हार्कोर्ट शहर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और साल 2010 में ‘मिस्टर नाइजीरिया’ प्रतियोगिता में रनर-अप बनने के बाद पहली बार सुर्खियों में आए। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही अपनी अलग पहचान बना ली।

फिल्म ‘इन द कपबोर्ड’ बनी करियर का टर्निंग पॉइंट 
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘इन द कपबोर्ड’ एलेक्स के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय को काफी सराहा गया और उन्हें ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर’ का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और नॉलीवुड के लोकप्रिय रोमांटिक सितारों में शामिल हो गए।

फिल्म जगत में शोक की लहर 
एलेक्स के निधन पर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। उनकी करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेत्री फुंके अकिंडले ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह एलेक्स से आखिरी बार मिलना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एलेक्स एबुको के निधन से नॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक ऐसा सितारा खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static