आजम खां की पत्नी फातिमा का आरोप- पुलिस वोट डालने से लोगों को रोक रही है

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 03:31 PM (IST)

रामपुरः यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वहीं इस बीच रामपुर में सपा सांसद आजम खान की पत्नी और रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी तजीन फातिमा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि पुलिस काफी परेशान कर रही है, वहीं वोट डालने से लोगों को रोक रही है।

उन्होंने कहा कि रामपुर में संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने से यही चला आ रहा है, लेकिन आज उसकी चरम सीमा हो गई है।

बता दें कि रामपुर सीट पर सात उम्मीदवारों के बीच जंग है। यहां सपा की तरफ से आजम खां की पत्नी डा. तजीन फातमा मैदान में उतरी हैं। वहीं भाजपा से भारत भूषण गुप्ता, कांग्रेस से अरशद अली खां गुड्डू और बसपा से जुबैर मसूद खां यहां उम्मीदवार हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static