गजब! तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में फंसा ग्रामीण, मुर्गे के लालच में गया था अंदर

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 12:33 PM (IST)

बुलंदशहर (वरुण शर्मा): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर तेंदुए (leopard) को पकड़ने के लिए लगाए गए एक पिंजरे में गांव का ही एक व्यक्ति फंस गया। सुबह ग्रामीणों ने व्यक्ति को पिंजरे में बंद देखा तो उसका वीडियो बनाने लगे। इसके बाद व्यक्ति को पिजरे से बाहर निकाला गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

ये भी पढ़े...
Bulandshahr Accident: टैंकर ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत...2 घायल

जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह घटना जिले के थाना अगौता क्षेत्र के गांव बसेंदुआ की है। जहां पिछले काफी दिनों से गांव में तेंदुए के पंजे के निशान मिलने से ग्रामीण खौफ में थे। इसी के चलते ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत वन विभाग से की। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में एक पिजरा लगा दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़े...
- अखिलेश यादव ने शेयर किया बाबा रामदेव का वीडियो, लिखा-  'सपा का काम, बाबा जी प्रणाम'
- एक प्रेमिका दो प्रेमी...शादीशुदा प्रेमिका को पाने के लिए एक प्रेमी ने दूसरे को उतारा मौत के घाट

साथ ही पिंजरे के अंदर एक जिंदा मुर्गा भी रख दिया ताकि आसानी से तेंदुए जाल में फस जाए। इसी कड़ी में देर रात एक ग्रामीण मुर्गे के लालच में पिंजरे में फस गया। वहीं, सुबह होने पर ग्रामीणों ने इस मुर्गा चोर को पिंजरे में बंद देख वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

PunjabKesari

वीडियो में पिंजरे में बंद ग्रामीण साफ दिखाई दे रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static