वाराणसी में बोले अमित शाह- भारतीय संस्कृति को बचा रही हमारी सरकार

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 11:54 AM (IST)

वाराणसीः गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में ‘गुप्त वंश के वीर: स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का ऐतिहासिक पुन: स्मरण एवं भारत राष्ट्र का राजनीतिक भविष्य’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। इस दौरान अपने संबोधन में शाह ने कहा कि संगोष्ठी में शामिल होने सौभाग्य की बात है। हमारी सरकार भारतीय संस्कृति को बचा रही है।

गृहमंत्री ने कहा कि सैकड़ों साल की गुलामी के बाद किसी भी गौरव को पुनः प्रस्थापित करने के लिए कोई व्यक्ति विशेष कुछ नहीं कर सकता, एक विद्यापीठ ही ये कर सकता है। भारत का अभी का स्वरूप और आने वाले स्वरूप के लिए हम सबके मन में जो शांति है, उसके पीछे का कारण ये विश्वविद्यालय ही है। प. मदन मोहन मालवीय जी ने जब काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की तब उनकी सोच जो भी रही हो, लेकिन स्थापना के उसके इतने वर्षों बाद भी ये विश्वविद्यालय हिंदू संस्कृति को अक्षुण रखने के लिए अडिग खड़ा है और हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है। सम्राट स्कन्दगुप्त ने भारतीय संस्कृति, भारतीय भाषा, भारतीय कला, भारतीय साहित्य, भारतीय शासन प्रणाली, नगर रचना प्रणाली को हमेशा से बचाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि महाभारत काल के 2,000 साल बाद 800 साल का कालखंड दो प्रमुख शासन व्यवस्थाओं के कारण जाना गया। मौर्य वंश और गुप्त वंश। दोनों वंशों ने भारतीय संस्कृति को तब के विश्व के अंदर सर्वोच्च स्थान पर प्रस्थापित किया। उन्होंने कहा कि अपने इतिहास को संजोने, संवारने, और फिर से रीराइट करने की जिम्मेदारी देश, जनता और इतिहासकारों की होती है। हम कब तक अंग्रेजों को कोसते रहेंगे। आज देश स्वतंत्र है। हमारे इतिहास का संशोधन करके संदर्भ ग्रंथ बनाकर इतिहास का पुन: लेखन करके लिखें। मुझे भरोसा है कि अपने लिख इतिहास में सत्य का तत्व है, इसलिए वो जरूर प्रसिद्ध होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static