नाबालिग हिंदू लड़की के साथ अमजद खान ने किया गंदा काम; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल! अब हो गया ऐसा हाल
punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 03:37 PM (IST)
UP News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक अमजद खान नाम का व्यक्ति पर एक हिंदू किशोरी के साथ गंदा काम करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने युवती के साथ गंदा काम किया और फिर उसे इतना परेशान किया कि किशोरी ने जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की। जानकारी पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अमजद खान पर लगे ये आरोप
जानकारी के मुताबिक, अमजद खान नाम के व्यक्ति ने नाबालिग हिंदू लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी बना लिया। फिर वो किशोरी को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। अमजद खान से किशोरी इतनी परेशान हो गई कि उसने अपनी ही जिंदगी खत्म करने की ठानी और जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए।
आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग के साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी जब हिंदू संगठनों को मिली तो वो भड़क गए। फिर पुलिस भी इस मामले में सख्त हो गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अब पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

