Amroha Cows Death Case: रातभर में 6 और गायों की मौत, मृत गायों की कुल संख्या 61 पहुंची...चारा खाने के बाद बिगड़ी थी हालत

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 07:02 PM (IST)

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक गो आश्रय स्थल में पिछले 24 घंटों में और छह गायों की मौत होने के कारण ही शुक्रवार को मृत गायों की संख्या 61 पहुंच गई। गायों की मृत्यु की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जांच का आदेश दिया था और पशुपालन मंत्री धरम पाल सिंह को अमरोहा पहुंचने का निर्देश दिया था।

मंत्री धरम पाल सिंह और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईवीआरआई से पशु विशेषज्ञ और जिला के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को घटनास्थल पर मौजूद थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार की शाम को गो आश्रय स्थल पर चारा खाने के बाद गायें बीमार पड़ गई और शुक्रवार सुबह तक 61 गायों की मौत हो चुकी है। इस आश्रय स्थल में 180 से अधिक गायें हैं। मंत्री धरम पाल सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और मुरादाबाद क्षेत्र सहित एक तीन सदस्यीय कमेटी को इस मामले की जांच सौंपी गयी है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”

जिलाधिकारी के मुताबिक, ‘‘गो आश्रय स्थल ने ताहिर नाम के व्यक्ति से चारा खरीदा था। ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आश्रय स्थल के प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।” अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगेह ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं और पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static