शॉर्ट सर्किट से पूरा घर बना आग का गोला: 11 साल के मासूम की मौ/त, मां-बहन की हालत गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 11:59 AM (IST)

Sitapur News: सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और उसकी मां एवं बहन गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने यहां बताया कि मिश्रिख थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित एक मकान में सुबह करीब 6 बजे संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उसने बताया कि जिस समय घर में आग लगी, उस समय 11 वर्षीय कृष्णा सो रहा था। उसने बताया कि बुरी तरह झुलसे कृष्णा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- BJP के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी सत्यवती मिश्रा का नोएडा में निधन

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कृष्णा की मां गौरी (40) और बहन काजल (17) भी बुरी तरह झुलस गईं तथा दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। उसने बताया कि आग संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और पूरे घर में बहुत तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने आग की लपटें और धुआं देखकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। उसने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static