Mathura: आनंदीबेन पटेल बोलीं- कृषि विश्वविद्यालय करें किसानों की समस्याओं का समाधान
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 11:53 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि विश्वविद्यालयों को किसानों की समस्याओं का व्यापक समाधान प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा में भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ के 46वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुये पटेल ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय कृषि नीति फसल विज्ञान, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा और डेयरी में अनुसंधान पर केंद्रित कृषि विश्वविद्यालयों के डिग्री कार्यक्रमों के लिए अकादमिक क्रेडिट बैंक और कई प्रवेश-निकास विकल्प लाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सम्मेलन में ऐसे निर्णय लिये जाएंगे जो किसानों को भविष्य में काफी मददगार साबित होंगे।
शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ मानव का विकास करना
इस अवसर पर कृषि अनुसन्धान परिषद् में डीडीजी शिक्षा डॉ आर सी अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020, उच्च शिक्षण संस्थानों को विशेष रूप से तकनीकी शिक्षा में लगे लोगों को एक ऐसी प्रणाली बनाने का अवसर प्रदान करता है जो देश को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति में बदलने में सीधे योगदान देता है। उन्होंने कहा कि इस शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ मानव का विकास करना है, जिसके पास तार्किक सोच और कार्य करने की क्षमता, करुणा और सहानुभूति, साहस और अनुकूलन क्षमता, वैज्ञानिक स्वभाव और रचनात्मक कल्पना शक्ति हो।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश कि वर्तमान कृषि शिक्षा प्रणाली को सुद्दढ़ करने पर अधिक मंत्रणा की आवश्यकता है। इस अधिवेशन में किये गए विश्लेषण से एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो कि एक विस्तृत नीति दस्तावेज के रूप में काम करेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
नाबालिग को मारता रहा साहिल, देखती रही दिल्ली, Swati Maliwal बोलीं- इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा

Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल