UP: खेत में बकरी घुसने से भड़के दबंग, पिता-पुत्र को दी ये खौफनाक सजा

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 12:25 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत में बकरी के प्रवेश कर जाने के बाद दबंगों ने पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया  जबकि पुत्र की गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के दौरान  मौत हो गई।

पूरा मामला जिले के बसौनी क्षेत्र का है। जहां के भीकम सिंह (55) और उनके बेटे जितेंद्र (22) गांव के बाहर बकरी चरा रहे थे। तभी एक बकरी गांव के ही ज्ञान सिंह के खेत में चली गयी। जिस पर दोनों के बीच गर्मा गर्म बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि ज्ञान सिंह अपना आपा खो बैठा और दोनों पिता-पुत्र को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ज्ञान सिंह की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static