सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता व पंखुड़ी के पति अनिल यादव ने साइकिल छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 09:51 PM (IST)

लखनऊः जिस तरह से आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है उसी तरह से देश की राजनीति में यूपी की सियासत का बहुत महत्व है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश भर में सभी पार्टी अभी से तैयारी में जुट गए हैं। दलबदल की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
बता दें कि अनिल यादव की पत्नी पंखुड़ी यादव पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में अनिल यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस बाबत अजय कुमार लल्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी टूट रही है, वहीं सत्ताधारी भाजपा पूरी तरह बिखर रही है, बारी-बारी से जनता को भृमित कर सत्ता में आने वाले सपा व भाजपा जैसे दलों के भ्रष्टाचार, अपराध, घोटालेबाजी के कारण ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन दशकों से इन्होंने केवल जनादेश का अपमान किया है। मगर कांग्रेस ये सब बर्दाश्त नहीं करेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान

Mission 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से फूकेंगे ''मिशन-2024'' का चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं से करेंगे ''टिफिन पर चर्चा''

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा