मायावती को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 10:33 AM (IST)

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता एवं पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में घर वापसी की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर अहिरवार को भाजपा की सदस्यता दिलायी। पिछले विधानसभा चुनाव में अहिरवार ने झांसी जिले की मऊरानीपुर (सु) विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर किस्मत आजमायी थी। वह पूर्व में मऊरानीपुर (सु) विधानसभा से भाजपा के विधायक रह चुके है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static