भाई को तड़पता देख बचाने दौड़ी 5 साल की मासूम बहन... एक झटके में बुझ गए घर के 2 चिराग

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 07:07 AM (IST)

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से मासूम सगे भाई की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तिंदवारा गांव में बच्चू वर्मा का लगभग ढाई वर्षीय पुत्र शनि घर में खेल रहा था। उसी समय वहीं पर चल रहा पैडस्टर पंखा उसके ऊपर गिर गया और मासूम बिजली की चपेट में आ गया। इसे देख उसकी 5 वर्षीया मासूम बहन प्रियांशी उसे बचाने वहां पहुंच गई और वह भी बिजली की चपेट में आकर तड़पने लगी। जानकारी होने पर परिजन दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- पति रहता था बाहर, ससुर करता था गंदा काम... तंग आकर बहू ने उठाया रूह कंपा देने वाला कदम

सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी मेविश टॉक ने बताया कि तिंदवारा गांव में 2 मासूम भाई - बहन की मौत की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static