UP Election 2022: भाजपा का एक और बागी विधायक, जितेंद्र वर्मा पार्टी छोड़ सपा हुए शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 05:12 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज गिनती के कुछ दिन बचे हैं और अभी भी नेताओं में दलबदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी आज फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा ने पार्टी छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

दरअसल, भाजपा ने फतेहाबाद विधानसभा सीट पर जितेंद्र वर्मा का टिकट काट दिया था। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। भाजपा ने उनके स्थान पर पूर्व विधायक छोटे लाल वर्मा को टिकट दिया है। भाजपा में टिकट न मिलने से नाराज विधायक जितेंद्र वर्मा और उनके समर्थक नाराज चल रहे थे। बताया जा रहा है कि जितेंद्र वर्मा के भाजपा छोड़ने से फतेहाबाद सीट पर पार्टी को बड़ी चुनौती मिल सकती है। क्योंकि जितेंद्र वर्मा की निषाद समाज से हैं और वर्तमान में उस सीट पर विधायक हैं। निषाद समाज में उनकी अच्छी पकड़ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static