अतीक की पत्नी शाइस्ता का BSP से कटा टिकट, उमेश पाल हत्याकांड के बाद से चल रही हैं फरार

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 05:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को नगर निगमों के महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दिया है। उसके बाद सभी राजनीतिक पार्टी अपने जीत का दावा ठोक रही है। वहीं उत्तर प्रदेश विधान सभा में एक सीट पाने वाली बहुजन समाज पार्टी भी अपने जिताऊ उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारने वाली है। बहुजन समाज पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं प्रयागराज से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता का बसपा ने टिकट काट दिया है। दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड में  माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन का नाम ने के बाद से फरार चल रही हैं। इसके बाद बसपा ने नए प्रत्याशियों की तलाश कर रही हैं। इसकी जल्द ही घोषणा करेगी। 
 

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने आरक्षण की सूची की जारी 
उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम और नगर पालिका अधिनियम में संशोधन के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी, जिसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘आरक्षित सीटों के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। सात दिनों के भीतर आरक्षित सीटों की सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं।'' त्रिस्तरीय स्‍थानीय निकाय चुनावों के लिए 17 नगर निगमों के महापौरों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षित सीटों की अंतरिम सूची जारी करते हुए, सरकार ने मसौदे पर सात दिनों के भीतर छह अप्रैल तक शाम छह बजे तक आपत्ति मांगी है।

आठ महापौर सीटें होंगी अनारक्षित
अनंतिम अधिसूचना के अनुसार, आगरा के महापौर सीट अनुसूचित जाति (महिला), झांसी की सीट अनुसूचित जाति(एससी), शाहजहांपुर और फिरोजाबाद की सीट ओबीसी (महिला), सहारनपुर और मेरठ की सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। शर्मा ने बताया कि वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन की आठ महापौर सीटें अनारक्षित होंगी। उन्‍होंने कहा क‍ि राज्‍य में 762 नगर निकाय है जिनमें कुछ में कानूनी अड्चने हैं इसलिए उनको अलग रखते हुए हमने यह व्‍यवस्‍था की र्है इस प्रकार 17 नगर निगम की 199 नगर पालिका परिषद की और 544 नगर पंचायतों की आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी गयी है उन्होंने कहा कि आरक्षण के लिए पिछड़ेपन के मानदंड की पहचान करने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए समर्पित पिछडा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट में आरक्षण में कई बदलावों का सुझाव दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static