चाची और भतीजे में था दो साल से अफेयर, दोनों रहना चाहते थे साथ; चाचा ने किया विरोध तो दी रूह कंपाने वाली मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 03:03 PM (IST)

UP Crime News: यूपी के बुलंदशहर से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति का मर्डर कर दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब एक 12 साल की बच्ची ने अपने परिजनों से कहा कि चाचा की हत्या चाची और ताऊ के बेटे ने मिलकर की है। जिसके बाद बच्ची के पिता और मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

जानिए पूरा मामला 
बता दें कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर का ये मामला है। यहां पर आठ सितंबर को ओमपाल अपने घर पर खाना खाकर सोया था, सुबह उनके न उठने पर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसे स्वाभाविक व दिल का दौरा पड़ने से मौत होना समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई और शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। चाचा की मौत के बाद करन सिंह (मृतक का भाई) की 12 साल की लड़की चुपचाप रहने लगी। बुधवार को जब परिजनों ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने कहा कि ओमपाल चाचा की हत्या की गई है।

PunjabKesari 
बच्ची ने खोला हत्या का राज 
मृतक की 12 साल की भतीजी ने बताया कि घटना वाली रात वह भी ओमपाल चाचा के घर पर ही सोने के लिए गई थी। देर रात में जब उसकी आंख खुलीं तो देखा कि उसकी चाची प्रीति ने चाचा ओमपाल के हाथ पकड़े हुए थे और ताऊ के बेटे अभय (जो खुद ओमपाल का ही सगा भतीजा है) ने चाचा का चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों को लगा था कि बच्ची सो रही है, लेकिन वह सब देख रही थी। यह सब सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्ची अक्सर उनके घर जाकर सो जाया करती थी। हत्या की रात भी वह वहां पर सोने गई थी। इस बात का पता लगते ही पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

दो साल से चल रहा था अफेयर 
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चाची और भतीजे दोनों के बीच अवैध संबंध थे। दोनों के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था। वह दोनों अब साथ रहना चाहते थे। लेकिन, ओमपाल इसका विरोध करता था। इसी के चलते आठ सितंबर की रात को ओमपाल के सोते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static