''चंपत राय नहीं, पहले कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि दें जवाब'', राम मंदिर दान मामले पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 01:40 PM (IST)

रामपुर : ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी के लिए रविवार को 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के कोषाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पत्रकारों से कहा, ''मुख्य जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि की है, उसके बाद अनिल मिश्रा की, जो वहां के सभी कामों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। 

चंपत राय की जिम्मेदारी तीसरे नंबर पर आती है। फिर भी, आप चंपत राय को पहले नंबर पर रख रहे हैं- यह कैसा न्याय है?'' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की यह टिप्पणी 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के महासचिव चंपत राय और इसके सदस्य अनिल मिश्रा के अपने पदों से इस्तीफ़ा देने के एक दिन बाद आई है। 

यह भी पढ़ें : शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, 10 साल की बच्ची समेत 3 श्रद्धालुओं की डूबने से मौ'त, परिजनों की चीत्कार से आंखें हुईं नम 

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान हुए तीन अलग-अलग हादसों ने श्रद्धालुओं के बीच मातम फैला दिया। गहरे पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के फतेहपुर कला गांव से आए श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मनीष नामक युवक नदी में डूबने लगा... पढ़ें पूरी खबर... 

 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static