अश्लील गानों और जबरन रंग लगाने से बचें... मिडिल ईस्ट में गिरीं मिसाइलें, अयोध्या में बढ़ीं धड़कने, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 08:41 PM (IST)
1- मिडिल ईस्ट में गिरीं मिसाइलें, अयोध्या में बढ़ीं धड़कने; क्या 100 पार जाएगा पेट्रोल? जानें ताजा रेट
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच गहराते सैन्य टकराव ने ना केवल वैश्विक शांति, बल्कि आम आदमी की जेब पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं...
2-गरिमा और सद्भाव के साथ मनाएं होली, अश्लील गानों और जबरन रंग लगाने से बचें: सीएम योगी की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोगों से गरिमा के साथ होली मनाने, अश्लील गानों से बचने और रंग लगाते समय रसायनों या बल का प्रयोग करने से बचने की अपील की और कहा कि त्योहार तभी खुशी लाते हैं, जब शांति और सद्भाव के साथ मनाए जायें।
3-बैंक फ्रॉड केस में बड़ा खुलासा: बैंक मित्र शिवा राव की मां-पत्नी गिरफ्तार, नौकर को आरोपी ने गिफ्ट की थी कार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़ों रुपये की बैंक ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैंक मित्र शिवा राव के बाद अब उसकी मां, पत्नी और नौकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
4-सावधान! डॉक्टर नहीं यमराज साबित हुआ स्टोर संचालक, खांसी-बुखार के इंजेक्शन ने ले ली बच्ची की जान
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के उरुवा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
5-खामेनेई की मौत के विरोध में बाराबंकी में प्रदर्शन, शोकसभाएं की गई आयोजित
मेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में बाराबंकी जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए गए और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
6-जो खामेनेई को नहीं बचा पाए वो बाबरी मस्जिद बनाएंगे... !, बीजेपी नेता संगीत सोम का विवादित बयान
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच भारत में भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
7-गौ हत्यारे की यूपी में औकात नहीं, गौ माता को खरोंच भी नहीं पहुंचा सकता: केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को काशी में कहा कि किसी गौ हत्यारे की इतनी औकात नहीं कि वह प्रदेश में गौ माता को खरोंच भी पहुंचा सके।
8-बेरहम टीचर! पिटाई के दौरान छात्र की आंख में घुसा दी छड़ी! फट गया पर्दा, चली गई मासूम की आंख की रोशनी
Ghaziabad में एक स्कूल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
9-यूपी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की होली पड़ सकती है फीकी, अब इस तारीख को आएगा मानदेय और पेंशन
होली का त्योहार नजदीक आने के बावजूद कई विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मचारियों को अब तक मानदेय नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी और निराशा का माहौल है।
10-आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का तांडव! खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 3 यात्रियों की मौत, 31 घायल
न्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा 31 अन्य घायल हो गए। प

