Ayodhya Case: गर्भपात के बाद अयोध्या लौटी पीड़िता, दोबारा अस्पताल में किया भर्ती; जानिए कैसी है तबीयत

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 03:29 PM (IST)

Ayodhya Gangrape Case: अयोध्या गैंगरेप का शिकार हुई किशोरी का कल यानी शुक्रवार को क्वीनमेरी में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम ने बालिका का गर्भपात कराया है। गर्भपात के बाद किशोरी अयोध्या वापस लौट आई है। उसकी जान को खतरा नहीं है, लेकिन शारीरिक कमजोरी के कारण उसे सरकारी अस्पताल में पुनः भर्ती किया गया है। यहां पर उसकी देखभाल की जा रही है।

किशोरी के स्वास्थ्य पर चिकित्सक लगातार बनाए हुए नजर
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को कमजोरी के कारण बुखार की शिकायत है। उसके स्वास्थ्य पर चिकित्सक लगातार नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। ऐसे किशोरी के स्वस्थ को लेकर चिकित्सकों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। गत 29 जुलाई को किशोरी के स्वजन ने पूराकलंदर थाना में बेटी के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी के गर्भवती होने के बाद स्वजन को इसका पता चला।

सीएम योगी ने लिया था घटना का संज्ञान
इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया था कि इस मामले में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। साथ ही पीड़िता का बेहतर तरीके से इलाज भी कराया जाएगा। स्वजन की अनुमति के बाद लखनऊ में दो दिन पूर्व उसका गर्भ समापन कराया गया है। शुक्रवार को वह अपने गृह जिले में वापस लौटी है। फिलहाल, इस मामले में भदरसा के सपा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसके सहयोगी राजू को आरोपी बनाया गया है। दोनों अभी जेल में है।

पीड़िता को उपलब्ध कराई जाएगी विधिक सहायता
किशोरी को न्याय दिलाने के लिए बाल कल्याण समिति उसे निशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में किशोरी की आयु 22 वर्ष पूर्ण होने तक 2500 रुपये प्रति माह जबकि स्पांसरशिप योजना में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक हर माह चार हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static