Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; जलाये जाएंगे 26 लाख से ज्यादा दीप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 02:12 PM (IST)

Ayodhya Deepotsav 2025; अयोध्या में 19 अक्टूबर को दीपोत्सव-2025 के दौरान 26 लाख से अधिक दीये जलाकर ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा सरयू तट, राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीयों की श्रृंखला से अलौकिक द्दश्य प्रस्तुत किया जाएगा। राम नगरी का दीपोत्सव एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभागीय तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 

सरयू नदी पर होगा समारोह का आयोजन 
पर्यटन मंत्री ने बताया कि‘अयोध्या में वर्ष 2017 से भव्य और दिव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इसे बरकरार रखते हुए दीपोत्सव-2025 के दौरान भी सरयू नदी पर सबसे बड़े दीप प्रज्वलन एवं सबसे बड़े आरती समारोह का आयोजन होगा। इस वर्ष 26 लाख से अधिक दीयों के साथ गिनीज वल्डर् रिकॉडर् बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव केवल अयोध्या के सांस्कृतिक वैभव को ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर इसकी पहचान को और मजबूत करेगा।'उल्लेखनीय है कि अयोध्या दीपोत्सव के दौरान हर वर्ष दीप प्रज्ज्वलन का अपना ही पिछला रिकॉडर् तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करती है।

सबसे बड़ी आरती का भी होगा आयोजन
जयवीर सिंह ने कहा कि‘अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दीपोत्सव को भव्यता और दिव्यता से मनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर इस बार 26 लाख से अधिक दीयों को प्रज्वलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। सरयू तट पर अब तक की सबसे बड़ी आरती का आयोजन भी होगा, जिसमें 1,100 से अधिक धर्माचार्य, संत-महात्मा और नगरवासी सम्मिलित होंगे। आयोजन से तीन दिन पहले से स्थल पर तैयारी शुरू होगी। गिनीज मानकों के अनुसार, डिजाइन आदि से संबंधित समन्वय स्थापित किया जाएगा।'       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static