Ayodhya Deepotsav: रोशनी से जगमगा रही रामनगरी, दीपोत्सव का हुआ आगाज, आप भी देखें मनमोहक तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 01:11 PM (IST)

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिसके बाद पूरी रामनगरी दुलहन की तरह सज गई है और हर तरफ जगमग हो रही है। लोग दूर-दूर से लोग अयोध्या दीपोत्सव को देखने आ रहे है। इस साल यहां पर होने वाले दीपोत्सव में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएगे। वहीं, दीपोत्सव में इस बार राम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी पीएम मोदी के आने से कई गुना बढ़ गई है।

PunjabKesari

बता दें कि इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं और श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इसे लेकर की गई सजावट से श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क तक आभा निखर उठी है।

PunjabKesari

राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपों से रोशन किया जाना है। जिससे विश्व रिकॉर्ड कायम होगा।

PunjabKesari

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मगन है। ऐसा लग रहा है जैसे राजा राम सगुण-साकार ज्योति रूप में अवतरित हो रहे हों। दीपोत्सव को लेकर जन-जन का मन मंदिर उल्लसित है।

PunjabKesari

उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तक, राम की पैड़ी से राम कथा पार्क तक सजी-धजी रोशनी से जगमग अयोध्या भक्तों को निहाल कर रही है। मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं, तरह-तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजी धजी शृंखला सबको भा रही है। लेजर लाइट की रंगीन रोशनी से सरयू का तटीय क्षेत्र नहा उठा है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है।

PunjabKesari

अयोध्या के बाजारों में खूब रोनके लगी हुई है। लोग दीपावली की खरीदारी कर रहे है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हुआ बाजार, सड़के लोगों को बहुत लुभा रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static