Ayodhya: रामलला के पुजारी और कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, मंदिर ट्रस्ट ने डबल की सैलरी

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2023 - 01:04 PM (IST)

अयोध्या (संजीव आजाद): राम की जन्मभूमि पर रामलला जब अपने भव्य मंदिर में पधारने ही वाले हैं तो उनके पुजारियों और कर्मचारियों के साथ सेवादारों के भी अच्छे दिन आ गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इनको बड़ा तोहफा देते हुए इनके पारिश्रमिक वेतन को लगभग दोगुना कर दिया है। रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने के पहले यह उनके सेवादारों के लिए एक बड़ा तोहफा है।

PunjabKesari

बता दें कि अयोध्या के मंदिर मस्जिद विवाद के दौरान विवादित स्थल पर किसी भी कार्य को करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से परमिशन लेनी पड़ती थी। रामलला के अस्थाई मंदिर में भोग राग, पूजा पाठ के साथ स्ट्रक्चर में किसी भी तरह के बदलाव के लिए अनुमति जरूरी थी। तत्कालीन फैजाबाद अब अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से विवादित और अधिगृहीत परिसर का रिसीवर बनाया गया था। प्रशासन की तरफ से एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था जो मंदिर के चढ़ावे पर नजर रखता था और उसे काउंटिंग कराकर बैंक में जमा करा देता था। मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों की वेतन भी प्रशासन द्वारा तय किए गए थे और इसमें भी किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति जरूरी थी।

PunjabKesari

हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन हुआ तो सारी व्यवस्थाएं राम मंदिर ट्रस्ट के पास आ गई। मंदिर निर्माण के साथ उससे जुड़ी हर व्यवस्था और चढ़ावे के साथ खर्च का हिसाब किताब भी ट्रस्ट रखने लगा। इसलिए राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला के पुजारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। आपको बताते हैं कि पहले किसका कितना वेतन था और कितना बढ़ गया।

PunjabKesari

आचार्य सत्येंद्र दास मुख्य पुजारी, पहले 15520 - अब 25000
सहायक पुजारी, पहले 8940 -अब 20000
कोठारी, भंडारी, पहले 8000 - अब 15000
भृत्य, पहले 8870-अब 15000

वहीं, रामलला की पूजा के लिए पान सप्लाई करने वाले को पहले 1000 रुपए मिलते थे, जिन्हें अब 2100 रुपए मिलेंगे। इसके साथ ही मंदिर में काम करने वाले  माली को पहले 1100 रुपए मिलते थे। वहीं, अब उन्हें भी 2100 रुपए मिलेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static