आजम खान के बचाव में उतरी पत्नी फातिमा, बोलीं- किसानों को धमकाकर मुकदमे कराए गए दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 05:11 PM (IST)

रामपुरः रामपुर से सांसद आजम खान पर एक के बाद एक मुकदमे दर्ज होने के बाद आज उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामपुर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रामपुर प्रशासन द्वारा किसानों को जबरन धमकाकर और पैसे का लालच देकर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने रामपुर प्रशासन से अपने परिवार को जान का खतरा बताया।

रामपुर में आतंक का माहौल किया जा रहा कायम
आजम खान को भू माफिया घोषित करने पर पत्नी तंजीन फातिमा ने कहा बहुत से लोग हैं, जो मर्डर किए हुए हैं। बहुत से लोग रेपिस्ट हैं। उनके नाम भी पोर्टल पर डाले जाने चाहिए। फातिमा ने कहा कि आजकल राज्य सरकार द्वारा और पुलिस और प्रशासन द्वारा हमारे रामपुर शहर में जो आतंक का माहौल कायम किया जा रहा है, जो जुल्म किया जा रहा है, आजाद हिंदुस्तान में इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

लोकतंत्र में रूल ऑफ लॉ की धज्जियां उड़ाई जा रही
उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों को गुंडा एक्ट में बंद किया जा रहा है, ताकि उनका एनकाउंटर किया जा सके। लोगों को जेलों में डाला जा रहा है। रामपुर के लोग रात में चैन से सो नहीं सकते हैं दबिश दी जा रही हैं और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। लोकतंत्र में रूल ऑफ लॉ की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। किसी तरह के कोई कानून का शासन नहीं रह गया है।

बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था
रामपुर की जनता का यह गुनाह है कि उन्होंने बावजूद प्रशासन पुलिस सरकार इन सब की मुखालफत के आजम खान साहब को जिता कर संसद में भेजा है। यही उनका एक गुनाह है जिसकी सजा उन्हें दी जा रही है। राज्य सरकार को इस बात की तो कोई परवाह नहीं है कि सोनभद्र में क्या हो रहा है संभल में क्या हो रहा है। 24 घंटे में 13 मर्डर हुए हैं। कानून व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है।






 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static