मार्च से शुरू होगी तबाही! दिसंबर तक दुनिया का होगा ऐसा हाल.... बाबा वेंगा ने 2026 को लेकर की खौफनाक भविष्यवाणियां, डर से कांपे लोग

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 02:12 PM (IST)

UP Desk : दुनिया भर में अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक बार फिर चर्चा में हैं। माना जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां समय के साथ सच साबित हुई हैं, जिनमें कोविड-19 महामारी, 9/11 आतंकी हमला और प्रिंसेस डायना की मौत जैसी घटनाएं शामिल बताई जाती हैं। अब साल 2026 को लेकर सामने आए उनके कथित दावों ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

मार्च 2026: वैश्विक संघर्ष की आशंका
रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा वेंगा ने मार्च 2026 को बेहद संवेदनशील समय बताया है। कहा जा रहा है कि इस दौरान दुनिया एक बड़े अंतरराष्ट्रीय टकराव की ओर बढ़ सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्वी देशों, विशेषकर रूस और चीन से जुड़ा तनाव इतना बढ़ सकता है कि उसका असर अमेरिका और यूरोप तक पहुंच जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थिति को तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत के तौर पर देखा जा सकता है।

अप्रैल से जून: प्राकृतिक आपदाओं का खतरा
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में 2026 के मध्य महीनों को भी खतरनाक बताया गया है। दावा है कि इस दौरान भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, चरम मौसम और भीषण तूफानों जैसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पृथ्वी की लगभग 7–8 प्रतिशत भूमि को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा और आर्थिक मंदी का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : मशहूर फैशन ब्रांड के मालिक ने किया सुसाइड, 17वीं मंजिल से कूद गया डिजाइनर, हुई दर्दनाक मौत; अपने पीछे छोड़ गए हजारों करोड़ का कारोबार

तकनीक का बढ़ता वर्चस्व
2026 को तकनीकी बदलावों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। बाबा वेंगा के अनुसार, इस वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक तकनीक का प्रभाव और गहरा होगा। मशीनों पर इंसानों की निर्भरता बढ़ेगी और कई क्षेत्रों में तकनीक मानव जीवन को नियंत्रित करने जैसी स्थिति में आ सकती है। इस भविष्यवाणी ने मानव और मशीन के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

नवंबर–दिसंबर 2026: अंतरिक्ष से संभावित खतरा
सबसे रहस्यमयी दावा साल के अंत को लेकर किया गया है। कहा जाता है कि नवंबर और दिसंबर 2026 के दौरान कोई विशाल और अज्ञात अंतरिक्ष वस्तु पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकती है। कुछ विशेषज्ञ इसे उल्का पिंड, किसी अज्ञात खगोलीय पिंड या फिर बाहरी जीवन से जुड़े संभावित संकेतों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इन दावों की अब तक कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नोट: ये भविष्यवाणियां सिर्फ दावों और चर्चाओं पर आधारित हैं। इन्हें लेकर वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हमेशा विवाद और चर्चा का विषय रही हैं, इसलिए 2026 की भविष्यवाणियां भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static