बागपत में नकली दुल्हन और किराए की ''सास'' ने हिंदू बनकर कराई शादी—सुहागरात के बाद दूल्हे के साथ हुआ चौंकाने वाला कांड!

punjabkesari.in Thursday, Dec 11, 2025 - 07:16 AM (IST)

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को नकली शादी का शिकार बनाया गया। मामला चांदीनगर के ललियाना गांव का है।

2 लाख रुपए देकर हुई बिचौलिए के जरिए शादी
युवक ने अपनी शादी के लिए राजू नामक बिचौलिए को 2 लाख रुपए दिए। बिचौलिया युवक को दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में ले गया। वहां उसने युवक को एक लड़की और महिला से मिलवाया और कहा कि ये दुल्हन और उसकी मां हैं। बातचीत के बाद रिश्ता तय किया गया और हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई। युवक अपनी दुल्हन को लेकर घर लौटा और 3 रातें सब सामान्य रूप से बीतीं। दुल्हन परिवार की बहू की तरह व्यवहार कर रही थी।

चौथे दिन हुआ खुलासा
लेकिन चौथे दिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया। दुल्हन ने मायके जाने का बहाना बनाया और घर से जेवरात और 50 हजार रुपए कैश लेकर चली गई। परिवार को लगा कि वह जल्दी लौट आएगी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

सच जानकर युवक चकराया
युवक खुद दुल्हन को लेने उसके बताए मायके पहुंचा। वहां जाकर उसे पता चला कि दुल्हन नकली थी,  दुल्हन के साथ गई महिला, जो सास बनकर आई थी, वास्तव में किराए पर लाई गई थी। दुल्हन ने अपना नाम भी फर्जी बताया था। वास्तविक में दुल्हन का नाम इनाया है और वह मुस्लिम समुदाय की है, लेकिन शादी में उसे हिंदू बताया गया।

युवक परेशान, बिचौलिये के साथ खोज जारी
युवक ने बताया कि वह शुरू से अंत तक पूरी फर्जी शादी का शिकार बन गया। ना सिर्फ दुल्हन गायब है, बल्कि पैसे और जेवरात भी साथ चली गए। अब युवक बिचौलिये के साथ दिल्ली में दुल्हन का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, युवक ने कहा कि वह जल्द ही इस मामले को पुलिस तक पहुंचाएगा। युवक ने मीडिया को बताया, “बिचौलिए ने 2 लाख रुपए लेकर मजनू का टीला में मेरी शादी कराई। दुल्हन 3 दिन साथ रही, फिर मायके गई और वापस नहीं आई। घर से कैश और जेवर ले गई। जब हमने उसके मायके का पता किया, तो पता चला कि सास भी फर्जी थी और दुल्हन का असली नाम इनाया है। वह मुस्लिम है और हमें हिंदू बताया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static